HUMAN LIFE IMPORTANCE | मानव जीवन की महत्ता

HUMAN LIFE IMPORTANCE | मानव जीवन की महत्ता


 IMPORTANCE OF A HUMAN LIFE 

मानव जीवन की महत्ता 

इस संसार में जीवो की असंख्य प्रजातियां है जिनमे से हम  भी एक जीव है। कुदरत में हर जीव की अलग अलग विशेषताएं होती है जोकि हर जीव के लिए परिस्थितियों के अनुसार मिली है जो उनको जीने में सहायता करती है। वैसे तो सभी जीवो की अपनी अपनी खासियत होती है किन्तु जो खास विशेषताएं कुदरत ने हमें दी है वो अतुलनीय है अन्य जीवो की तुलना में।   अतः एक मानव के जीवन का  महत्व अन्य जीवो की तुलना में श्रेष्ठ होता है। 

हमारी प्रखर बुद्धि हमें सबसे अधिक ताकतवर बनाती है अन्य किसी भी जीव की तुलना में।  भले ही हम शारीरिक रूप से कुछ जीवो से छोटे हो सकते है लेकिन हमारा विवेक हमें सोचने और समझने की जो क्षमता है वो हमारा सबसे बड़ी खूबी है। 

IMPORTANCE OF HUMAN LIFE

जिस प्रकार एक मनुष्य आजदी से सोच सकता है , वस्तुओ तथा परिस्थितियों को देखकर समझ सकता है अन्य जीव इसमें इतने सक्षम नहीं होते। क्योंकि यह अदभुत कला प्रकृति ने केवल मनुष्यो प्रदान की है।

must read :- read more articles

जीवन की शुरुआत में मानव भी अन्य जीवो की तरह की आचरण करता था।  लेकिन जैसे जैसे मानव ने अपनी अनोखी बुद्धि  का उपयोग करके सीखना प्रारम्भ किया वैसे वैसे मानव अपने जीवन को  आसान बनाने के अलग अलग तरीके सीखकर उनत्ति करने लगा। वह अपने आस पास के प्राकृतिक साधनो का उपयोग करके आगे बढ़ने लगा। 

 जैसे ही मानव ने सीखना प्रारम्भ किया वह अन्य जीवो की तुलना में अधिक तेजी से विकसित होने में सफल हुआ तो उसके जीवन जीने के तरीके में बदलाव आने लगा जो की उसके पहनावे , खानपान , समझ से साफ़ देखा जा सकता है।  देखा जाए तो वर्तमान  समय में मानव इतना अधिक विकसित  हो चुका है की वह अपने सभी कामो को करने के लिए मशीनों पर निर्भर है जोकि उसने स्वयं ही बनाई है।  आज के समय में हर काम मशीनों से किया जाने लगा है जोकि आधुनिक विज्ञानं की वजह से संभव हो सका।  

यद्यपि मानव ने विज्ञानं के क्षेत्र में इतनी अधिक तरक्की कर ली है जिसके कारण मानव प्रकृति का नुकसान करने लगा है जोकि किसी भी तरह से सही नहीं है। 

मानव अपनी तरक्की के लिए पेड़ -पौधों , नदियों , सागर , पहाड़ों ,जल , वायु आदि  जैसे  प्राकृतिक साधनो का इतना दुरूपयोग कर रहा है जबकि ये सभी घातक हमारे जीवन के लिए बहुत जरुरी है। 

मानव अपने  आविष्कारों के वजह से अन्य जीव्  जन्तुओ को भी हानि पहुंचा रहा है।  हमें यह समझना चाहिए की मानव कितनी भी उन्नत्ति कर ले किन्तु वह प्रकृति की बराबरी नहीं कर सकता। 

हमें प्रकृति  ने इतना अच्छा जीवन दिया है तो हमें इसको अच्छे से जीना चाहिए।  एक मानव अपने आस पास के अन्य जीवो के प्रति उदार होना चाहिए तथा अपने मानव रूप में मिले इस अनोखे जीवन को प्रकृति और मानवता के लिए लगाना चाहिए।   


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ