सीता स्वयंवर की कथा। श्रीराम और माता सीता का विवाह | Shri Ram and Sita Marriage Story in Hindi

सीता स्वयंवर की कथा। श्रीराम और माता सीता का विवाह | Shri Ram and Sita Marriage Story in Hindi

सीता स्वयंवर की कथा। श्रीराम और माता सीता के विवाह की कथा 

Sita Swayamvar Story In Hindi | Ram Sita Vivah Story in Hindi

मिथिला नरेश राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह हेतु स्वयंवर रचाया था जिसका निमंत्रण उन्होंने महर्षि विश्वामित्र को भी भेजा था। उस समय श्री राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के साथ उनके आश्रम में थे इसलिए उन्होंने सोचा कि श्री राम लक्ष्मण को भी मिथिला में उनके साथ चलना चाहिए। उसके बाद ऋषि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ मिथिला नगर में पहुंचते हैं जहां पर राजा जनक अतिथि रूप में उनका स्वागत करते हैं। राजा जनक ऋषि विश्वामित्र को कहते हैं कि उन्हें अति प्रसन्नता हुई है कि आप हमारे नगर में मेरी पुत्री सीता को विवाह के लिए आशीर्वाद देने आए हैं। अगले दिन राजा जनक के महल मे दरबार लगता है जिसमें देवी सीता का स्वयंवर रचाया गया था।  

sita swayamvar in Hindi
सीता स्वयंवर की कथा

क्या रावण की पुत्री थी देवी सीता | माता सीता का रहस्य  

देवी सीता के स्वयंवर में एक से एक महा भट्ट राजा और महाराजा आए हुए थे। देवी सीता जैसी सुंदर नारी को पत्नी रूप में पाने के लिए मनुष्य ही नहीं बल्कि कई देव तथा असुर भी मानव रूप धारण करके स्वयंवर में आए थे ।तथा दरबार के मध्य में भगवान शिव का पिनाक धनुष रखा होता है। ऋषि विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर दरबार में पहुंचते है। सभी मेहमान राजाओं के आ जाने के बाद राजा जनक उन्हें संबोधित करते हुए कहते है।

सीता स्वयंवर की शर्त 

राजा जनक सभी को की शर्त बताते हुए कहते है। आप सभी राजाओं का मेरी पुत्री सीता के स्वयंवर में स्वागत है। आज इस स्वयंवर को जीतने की शर्त यह है कि जो भी महारथी  सामने रखें भगवान शिव के पिनाक धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से मेरी पुत्री सीता का विवाह संपन्न होगा। अतः आप सभी से अनुरोध है कि एक-एक करके आए और भगवान शिव के इस धनुष को उठाकर और उस पर प्रत्यंचा चढ़ा कर अपने बलाबल तथा शक्ति का परिचय दें। राजा जनक की यह घोषणा सुनकर सभी राजा एक-एक करके आते हैं और धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं। लेकिन भगवान शिव के उस धनुष को उठाना या प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई भी राजा महाराजा उस धनुष को हिला तक नहीं पाया। 

लक्ष्मण जी को आया क्रोध 

बहुत समय बीत जाने के बाद भी जब कोई राजा उस धनुष को हिला नहीं पाया तो महाराजा जनक को क्रोध आ गया। उन्हें लगने लगा कि कोई भी इस शिव धनुष को उठा नहीं पाएगा और उनकी पुत्री सीता अविवाहित ही रह जाएंगी। यही सोचकर उन्होंने वहां उपस्थित सभी राजाओं की निंदा करने शुरू कर दी कि उनमें से कोई भी लायक पुरुष नहीं है। जो शिव धनुष का उठा सके। 

राजा जनक की ऐसी अपमानजनक बातें सुनकर लक्ष्मण जी को क्रोध आ जाता है और वह इसे श्रीराम तथा रघुकुल  का अपमान समझते हैं। लक्ष्मण जी राजा जनक को ललकारने लगते हैं कि वह उनके तथा श्रीराम के सभा में होते हुए पूरी सभा को अयोग्य कैसे कह सकते हैं। तब ऋषि विश्वामित्र ने लक्ष्मण जी को शांत कराया और श्री राम को धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए बोला। श्रीराम  विनम्र भाव  से ऋषि  विश्वामित्र जी को प्रणाम करके शिव धनुष की तरफ बढ़ते हैं तो वहां पर उपस्थित राजा उनका उपहास करने लगते हैं क्योंकि कहा जाता है कि उस समय भगवान राम की आयु लगभग 16 से 17 वर्ष की थी। इसलिए वहां उपस्थित सभी राजा उन्हें  "लो, अब चिड़िया पहाड़ उठाने को चली है"  बोलकर उनका उपहास उड़ा रहे थे। 

श्रीराम ने तोडा शिव धनुष 

लेकिन भगवान विष्णु के अवतार श्री राम सहर्ष भाव से शिव धनुष को प्रणाम करते हैं और केवल अपने एक ही हाथ से शिव धनुष को उठा लेते हैं जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी राजा हैरान रह जाते हैं। तभी  श्री राम धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा कर उसकी डोरी को खींच देते हैं जिससे वह शिव धनुष टूट जाता है और स्वयंवर की शर्त के अनुसार देवी सीता और श्री राम का विवाह हो जाता है। माता सीता श्री राम को वरमाला पहना देती हैं श्रीराम को अपने पति के रूप में स्वीकार करती है। यह देखकर राजा जनक तथा उनके परिवार जन की खुशी की कोई सीमा नहीं रहती।

देवी सीता तथा श्रीराम का विवाह 

तब राजा जनक ऋषि विश्वामित्र को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन करते हैं तथा श्री राम और देवी सीता के विवाह के आगे के कार्यक्रम के बारे में पूछते हैं। ऋषि विश्वामित्र राजा जनक को कहते हैं कि हे जनक यह विवाह तो शिव धनुष के अधीन था। तुम धनुष टूटते ही है विवाह तो हो चुका है लेकिन फिर भी आपने कुल के रीति रिवाज के अनुसार ही आगे का कार्यक्रम बनाइए।  ऋषि विश्वामित्र के कहने पर जनकपुरी से राजा दशरथ के पास सन्देश भेजा जाता है। तथा उसके बाद दोनों परिवारों के द्वारा विचार करके राजा दशरथ के चारो पुत्रो का विवाह राजा जनक की चारो पुत्रियों से निश्चित कर दिया जाता है। जिसमे श्रीराम के साथ देवी सीता, भरत  के साथ मान्ध्वि, लक्ष्मण के साथ उर्मिला, तथा शत्रुघ्न के साथ श्रुतिकीर्ति का शुभ विवाह संपन्न किया जाता है। 

 यह भी पढ़ सकते है --

कब होगा भगवान विष्णु के कल्कि अवतार का जन्म  | कल्कि अवतार का रहस्य 

भगवान शिव के अस्त्र  जिनसे देवता भी डरते है 

भीम कुंड का रहस्य

भगवान कृष्ण की मृत्यु कैसे हुई थी?

कैलाश पर्वत के अनसुलझे रहस्य





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ