CULTURE OF HARYANA | हरियाणा की संस्कृति

CULTURE OF HARYANA | हरियाणा की संस्कृति

हरियाणा की संस्कृति पर निबंध | ESSAY ON HARYANA CULTURE IN HINDI 

हरियाणा की जीवन शैली, हरियाणा के खान-पान, हरियाणा का पहनावा ,हरियाणवी लोकगीत

HARYANA'S ,LIFESTYLE, FOODS , FOLK SONGS , TRADITIONS 

हरियाणा भारत का एक कृषि प्रधान राज्य है जोकि अपनी सांस्कृतिक परम्पराओ के लिए तथा अपने अलग जीवन शैली ,खान-पान ,रीती-रिवाजो ,लोकगीतों के लिए जाना जाता है। हरियाणा की ऐतिहासिक में भी बहुत ही अहम् भूमिका रही है। पानीपत की लड़ाई ,महाभारत का युद्ध आदि ऐतिहासिक घटनाओ के लिए भी हरियाणा को एक अलग पहचान मिली हुई है। तो चलिए आज हम हरियाणा राज्य की सांस्कृतिक के बारे में जानने की कोशिश करते है।   


LIFESTYLE OF HARYANA हरियाणा की जीवन शैली 

हरियाणा के लोगो का जीवन काफी सरल  होता है वे लोग अधिक दिखावे करने में विश्वास नहीं रखते है। हरियाणा में अधिकतर लोग खेती-बड़ी करते है। जिससे उनका अधिकतर समय अपने खेतो में ही व्यतीत होता है। हरियाणा की  ज्यादातर जनसँख्या गांवो में रहती है। गावों में रहने वाले लोग पशु-पालन  भी करते है। हरयाणवी लोग अपने पुराने तौर -तरीको के लिए भी जाने जाते है। हरियाणा की मातृ भाषा हरियाणवी है जोकि एक कड़ी बोली कहलाती है।  ऐसा भी कहा जाता है की हरियाणा के लोग बहुत ही हाजिर जवाब होते है।

 हरियाणा को और विस्तार से जानने के लिए जरूर पढ़े -

FOODS OF HARYANA -  हरियाणा के खान-पान  

 खान-पान  - हरियाणा अपने खाने पिने की चीजों के लिए भी बहुत मशहूर है। यहाँ के लोग खाने में ज्यादातर दूध-दही ,घी-मक्खन ,छाछ ,आदि लेते है। इसलिए ही यह लाइन कही जाती है " देशो में देश हरियाणा जित दूध-दही का खाना " इस लाइन का भी हरयाणा के खान पान से सम्बन्ध  है। हरियाणवी लोग खाने में हरी या लाल मिर्च की चटनी बहुत खाते  है। 

DRESSINGS OF HARYANA - हरियाणा का पहनावा 

  हरियाणा का सांस्कृतिक पहनावा बहुत ही सुन्दर होता है जिसमे पुरुषो के लिए धोती-कुरता के साथ सिर पे खंडका (पगड़ी ) पहनते है। जबकि महिलाओ के लिए दामण तथा कुर्ती के साथ एक चुंदड़ी होती है। लेकिन यह सब केवल पुराने समय में देखने को मिलता था आज के समय में धोती कुरता केवल अधिक उम्र के लोग ही पहनते है जबकि महिलाओ का दामण कुरता तो आजकल देखने को  भी नहीं मिलता है।


TRADITIONS OF HARYANA - हरियाणवी परंपराए

 हरियाणा में बहुत से पुराणिक परम्पराए थी जिनमे से बहुत को तो हटा दिया गया है जैसे बाल विवाह। लेकिन कुछ अतरंगी परम्पराए आज भी निभाई जाती है जैसे ,शादी ब्याह में बान देना , शादी में ओखल में कूटना , बूढी लुगाइयों के गीत , शादी के दिन चाक पूजना ,दुल्हन के ससुर को  मेहंदी का ठप्पा लगाना आदि। 

क्या रावण की पुत्री थी देवी सीता |  माता सीता का रहस्य  

 FOLK SONGS OF HARYANA -  हरियाणवी लोकगीत

लोकगीत - हरियाणा अपने हरियाणवी गीतों तथा कविताओं के लिए भी मशहूर है। जिसमे हरियाणा के कई बहुत ही बढ़िया गायक तथा कवि भी शामिल है। हरियाणा के सबसे प्रख्यात कवि " श्री दादा लख्मी चंद " जी थे ,पूरा हरियाणा उनकी कविताओं तथा हरियाणवी गीतों का कायल था।  उन्हें सूर्य कवि के नाम की उपाधि भी मिली हुई थी।  हरियाणा का एक मशहूर गीत भी है "जीजा तू काला में गोरी घनी " . यह गीत हरियाणा की पहली फील्म "चन्द्रावल" का है।    READ MORE

यह भी पढ़े :-

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की कथा - अवश्य देखे 

श्री बजरंग बाण सम्पूर्ण पाठ


SOUTH INDIAN CULTURE IN  दक्षिण भारत की संस्कृति 

भगवान शिव कौन है | WHO IS LORD SHIVA IN HINDI 

जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं |

उत्तरी भारत की संस्कृति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ