उत्तरी भारत की संस्कृति | NORTH NDIAN CULTURE IN HINDI

उत्तरी भारत की संस्कृति | NORTH NDIAN CULTURE IN HINDI

उत्तरी भारत की संस्कृति,  धर्म, त्यौहार, खान-पान, पहनावा, नृत्य तथा लोकगीत

NORTH NDIAN CULTURE, RELIGION, FESTIVALS, FOODS, DRESSING, AND DANCES  

भारत में कुल 28 राज्य हैं जिनमें से हर राज्य का अपना एक महत्व एक संस्कृति है। इसी तरह भारत को चारों दिशाओं के आधार पर चार भागों में बांटा गया है जिन्हें हम पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत, उत्तर भारत, और दक्षिण भारत के नाम से जानते हैं। भारत के इन चारों हिस्सों में अलग-अलग राज्य आते हैं जिन्हें सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर अलग-अलग बांटा जा सकता है। इसलिए आज हम उत्तरी भारत के बारे में चर्चा करेंगे। उत्तर भारत में कौन-कौन से राज्य आते हैं खुदा वहां के लोगों का जीवन शैली खानपान परंपराएं धर्म भाषा क्या है यह जानने के लिए पढ़ना जारी रखें। 

NORTH NDIAN CULTURE IN HINDI
RAJASTHANI

उत्तरी भारत ( NORTH INDIA)

वैसे तो उत्तरी भारत में मुख्यत है पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे 8 राज्यों के समावेश है। इन सभी राज्यों में रहने वाले लोगों के धार्मिक तथा पारंपरिक तौर तरीकों और उनके जीवन जीने के अलग-अलग तरीकों को बताया गया है। इसके साथ ही उनके बोलने के ढंग मनोरंजन खानपान और जीवन यापन के लिए निर्भरता को भी दर्शाया गया है ।

धर्म | RELIGION

उत्तर भारत के अधिकतर लोग इंडो आर्यन है और हिंदू धर्म से संबंधित हैं क्योंकि माना जाता है कि हिंदू धर्म सबसे प्राचीन है और हिंदू धर्म में आने वाले सभी तरह के जातियों प्रधानों से संबंधित लोग उत्तरी भारत में रहते हैं। इसके साथ साथ उत्तरी भारत में इस्लाम धर्म को मानने वाले बहुत से मुस्लिम आबादी भी रहती है। हिंदू तथा इस्लाम इंदौर धर्मों के अधिकतम आबादी होने के साथ-साथ श्री भारत में सिख धर्म, जैन धर्म ईसाई धर्म तथा बौद्ध धर्म के अनुयाई ही रहते हैं। और यही बात उत्तरी भारत की विविधता को दर्शाती है।

उत्तरी भारत के त्यौहार। NORTH INDIAN FESTIVALS

उत्तरी भारत में कई धर्मों का समावेश होने के कारण हर धर्म के लोग अपने-अपने त्योहारों को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसलिए उत्तरी भारत में मुख्य दिवाली, दशहरा, होली, रक्षाबंधन, नवरात्रि, शिवरात्रि, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, राम नवमी, जगन्नाथ यात्रा,  जैसे हिन्दू त्योहारों के साथ साथ मुस्लिम त्यौहार और जैसे ईद उल फितर, बकरा ईद, मोहर्रम तथा रोजा आदि भी मनाए जाते है। जबकि पंजाब में रहने वाले अत्यधिक सिख आबादी अपने सभी सिख धर्म से संबंधित त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं जिनमें गुरु नानक जयंती, गुरु पूर्व, बैसाखी आदि मुख्य त्यौहार शामिल है। इसी के साथ अन्य धर्मों से संबंध रखने वाले लोग भी अपने अपने धर्मों के अनुसार अपने सभी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

 उत्तरी भारत का पहनावा। DRESSING OF NORTH INDIANS 

उत्तर भारत में महिलाएं सूट सलवार पहनती हैं, जींस तक सूट करती हैं। सलवार-कमीज पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा की महिलाओं के लिए एक पारंपरिक पोशाक है। राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों जैसे दक्षिणी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में महिलाएं घाघरा चोली पहनती हैं। ग्रामीण उत्तरी क्षेत्र में पुरुष शर्ट या लंबे कुर्ते के साथ पायजामा या धोती पहनते हैं। पुरुष भी हेडगियर पहनते हैं, जो सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

 उत्तरी भारत का खान-पान। FOODS OF NORTH INDIAN

उत्तर भारतीय मुख्य भोजन रोटी, दाल, चावल, बाजरा, मकी  आदि है। उत्तर भारतीय गेहूं के आटे से पराठे, चपाती, पूरी और रोटियाँ बनाते हैं। इसके साथ साथ हरियाणा ,पंजाब और उत्तर प्रदेश में अधिकतर ग्रामीण लोग दूध-दही का खाना पसंद करते है। इसके साथ साथ उत्तरी भारत में लगभग हर तरह की सब्जी उगाई जाती है। सब्जियां जैसे गोभी ,फूलगोभी,मटर ,घीया ,सरसो का साग ,प्याज, लहसुन, गाजर, मूली, खीरा, तुरई आदि शामिल हैं। उत्तरी भारत में लगभग हर घर में शुद्ध सरसो का तेल ही खाना बनाने में उपयोग किया जाता है। 

उत्तरी भारत के नृत्य तथा लोकगीत। DANCES AND SONGS OF NORTH INDIA

उत्तरी भारत में पंजाब में भंगड़ा और बोली,तथा हरियाणा में रागनी ,सांग ,कविता आदि मशहूर है. मणिपुरी, ओडिसी, बिहू जैसे नृत्य चालें शास्त्रीय नृत्य के कुछ प्रमुख रूप हैं। कथक उत्तर भारत में मुख्य नृत्य रूप है, जबकि उत्तर भारतीय में हिंदुस्तानी शैली का संगीत है, सितार, सारंगी, संतूर और तबला जैसे संगीत वाद्ययंत्रों का उपयोग किया जाता है। इसी तरह उत्तरी भारत के हर राज्य के लोकगीत तथा लोकनृत्य अलग अलग होते है। 

और रोचक जानकारी  के लिए यहाँ क्लिक करे :- 

भारत का सबसे दबंग राज्य

दक्षिण भारत की संस्कृति


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ