Human body facts in hindi | मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य

Human body facts in hindi | मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य

मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य , Human body facts in hindi

मानव शरीर से जुड़े रोचक तथ्य

मानव शरीर प्रकृति की बनाई एक अदभुत सरंचना है जो अन्य सभी जीवों से अलग  होती है। हमारा शरीर अन्य सभी जीव-जन्तुओ से बेहतर होता है। जो विशेषताएँ एक इंसानी शरीर में होती है वैसी विशेषताए अन्य जीव-जन्तुओ के शरीर में नहीं होती। मानव शरीर का निर्माण बहुत से अंगो को मिलाकर होता है। हमारे सभी अंगो का कार्य भिन्न भिन्न होता है। मानव शरीर से जुड़े बहुत से अनोखे तथ्य है जिनमे से कुछ हम आपको बताने जा रहे है। :-  

मानव शरीर से जुड़े तथ्य रोचक

READ MORE ARTICLES

1. हमारी आँख में कॉर्निया ही एक ऐसा अंग होता है जिसमे खून की सप्लाई नहीं होती बल्कि इसको ऑक्सीज़न डायरेक्ट  हवा से ही मिल जाती है। 

2. मानव शरीर में हमारी त्वचा ही सबसे बड़ा हिस्सा होती है।  

3. हमारे पूरी तरह स्वस्थ होने पर हमारे हृदय की धड़कने की गति लगभग एक मिनट में 75 बार होती है। 

4. हमारे शरीर में सबसे बड़ी हड्डी हमारी जांघ में होती है।  

5. यदि हमारे शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं को एक के बाद एक करके लंबवत रखा जाए तो यह पृथ्वी के चार बार चक्कर लगा सकती है।    

6. हमारे मस्तिष्क के सभी हिस्से उस समय सक्रीय हो जाते जब हम कोई अपने पसंद का संगीत सुनते है।  

7. हमारे शरीर पे हम हमेशा औसतन  1.8 kg बैक्टीरिया लेकर घूमते है।  

8. मानव शरीर के त्वचा हर 7 से 8 साल में बदल जाती है।  

9. हमारे शरीर के वह अंग जो दो है जैसे हाथ ,पैर ,आंखे ,कान आदि हमेशा एक दूसरे से थोड़ा अलग होते है। जैसे हमारे दोनों हाथ ,कान ,पैर कभी भी एक समान नहीं होते। इनमे कुछ न कुछ अंतर होता ही है।  

10. एक व्यस्क तथा सामान्य इंसान के शरीर की त्वचा का वजन लगभग 4 किलोग्राम होता है।  

11. एक इंसान के जन्म के समय उसके शरीर में लगभग 300 हड्डिया होती है जोकि बाद में वह केवल 206 ही रह जाती है।  

12. अगर मजबूती के सन्दर्भ में देखा जाए तो हमारे हाथ की सबसे छोटी उंगली सबसे अधिक मजबूत होती है क्योंकि हमारे हाथ की आधे से ज्यादा ताकत छोटी उंगली से ही आती है।  

13. हमारे शरीर में में कान तथा हृदय ही ऐसे अंग होते है जो हमेशा काम करते रहते है।

14. हमारे शरीर की हड्डियों का 25 प्रतिशत हमारे पैरो में होता है।  

15. जब हम छीकते तो इसका मतलब यह होता है की हमारी नाक में कोई कीटाणु घुसने की कोशिश कर रहा है। तो उसे ही बाहर निकालने के लिए हमें छींक आती है।  

16. हमारी उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी त्वचा पतली और सुखी होने लगती है जिससे हमें झुर्रिया देखने को मिलती है। 

17. अगर हम इंसानी आँखों की दृश्यता का बात करे तो हमारी आँखे कैमरा की सन्दर्भ में 576 मैगपिक्सेल्स की होती है।  

18. हमारे दाएं तरफ  का दिमाग हमरी बाएं तरफ को नियंत्रित करता है जबकि बाएं तरफ का दिमाग शरीर की दाएं तरफ को नियंत्रित करता है।  

19. हमारा मस्तिष्क हमारे शरीर की कुल ऑक्सीज़न का 25 प्रतिशत उपयोग करता है।  

20. हमारे शरीर में नाक तथा कान ही ऐसे अंग है जो आजीवन बढ़ते रहते है।  

यह थे इंसानी शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य जो हमें यह महसूस करवाते है की हमारा शरीर प्रकृति की एक ऐसी अद्भुत कलाकारी है जो अपने आप में अपने सभी दोषो तथा विकारो को दूर करने की क्षमता रखती है।  

यह भी पढ़े :- 

मानवीय व्यव्हार का विश्लेषण

मानव प्रवृति के बारे में कुछ रोचक तथ्य

जीवन की आधुनिकता ;; प्रकृति की विवशता


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ