INTERESTING FACTS OF HUMAN LIFE IN HINDI | मानव प्रवृति के बारे में कुछ रोचक तथ्य

INTERESTING FACTS OF HUMAN LIFE IN HINDI | मानव प्रवृति के बारे में कुछ रोचक तथ्य

SOME INTERESTING FACTS ABOUT HUMAN NATURE

मानव प्रवृति के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

                                                                                 

                        हैलो दोस्तों आज हम मानव जीवन से जुड़े कुछ अनोखे और रोचक तथ्य को बताने जा रहे  है। एक इंसान के मन को समझना बहुत ही कठिन कार्य होता है जिस मन के भाव के कारण वह कभी सामान्य तो कभी अजीब व्यव्हार करता है। एक इंसान के बारे में समझने के लिए कुछ रोचक बाते है जो कुछ इस प्रकार है - 

इंसान के सभी प्रतिक्रियाओं को अगर मनोविज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो यह पता चलता है -

         1 .  - यदि कोई व्यक्ति छोटी छोटी बातो पर नाराज़ हो जाता है या बुरा मान जाता है तो निश्चित ही उसके जीवन में प्यार की कमी होती है ऐसे व्यक्ति या तो जल्दी नाराज होता है या जल्दी बहुत गुस्सा हो जाता है।  ऐसा इंसान हर बात को अपने दिल पर लेकर चलता है। ऐसा इंसान अन्य व्यक्तियों से ज्यादा उम्मीद रखता है जिसके टूटने पर वह अत्यधिक दुखी होता है।

         2. यदि कोई व्यक्ति का  छोटी छोटी बातो पर रोना निकल जाता है तो वह व्यक्ति बहुत ही कोमल हृदय का होता है। ऐसा व्यक्ति हमेशा दुसरो को अपने दे ज्यादा अहमियत देता है क्योंकि वह हर किसी पर विश्वास जल्दी कर लेता है। ऐसे इंसान बहुत हो निर्मल दिल के तथा मासूम होते है।जो कभी किसी का बुरा नहीं चाहते है।  


         3. यदि कोई व्यक्ति अचानक से अधिक मात्रा में खाना शुरू कर देता है तो आप यह समझ सकते है की वह इंसान शायद तनाव में हो सकता है  क्योंकि वह व्यक्ति अंदर से दुखी होता है और हमेशा काम से दूर भागता है ऐसे में उसे भूख ज्यादा सताती है।  

         4. यदि कोई इंसान हद से ज्यादा सोता है तो यह संभव है की वह व्यक्ति अंदर से दुखी या उदास हो। उसकी यह उदासी या दुःख उसे दूसरे व्यक्तियों के संपर्क में आने या बाते करने से रोकता है और वह व्यक्ति हमेशा अकेला रहना पसंद करता है लेकिन यह खालीपन भी उसे समय काटने नहीं देता इसलिए वह व्यक्ति ज्यादा समय सोने में व्यतीत करता है।  

         5. यदि कोई व्यक्ति छोटी छोटी बातो पर भी हद से ज्यादा हँसता है तो इसका मतलब है की वो अंदर से काफी अकेला महसुस कर रहा है। वह अपने इस अकेलेपन को छुपाने के लिए ज्यादा हंसने का दिखावा करता है जबकि वह अंदर से उदास ही होता है। 

      6. एक इंसान 18 से 30  साल की उम्र में ही सबसे अधिक तनाव महसुस करता है।  इसके  पीछे कारण यह है की यही वो उम्र होती है जब एक इंसान अपने रोजगार , परिवार ,वैवाहिक जीवन , अपने भविष्य की सबसे अधिक चिंता करता है जिस वजह से वह इस उम्र अंतराल में ही ज्यादा तनाव तथा चिंता करता है।  


       7. यदि आप किसी से एक तरफ़ा प्यार करते है तो यह एक तरह का पागलपन ही होता है क्योंकि जिसे आप प्यार करते है हो सकता है की उसे ये बात पता भी नहीं हो और आप अपने मन में ही क्या क्या ख्याल देखते रहते है। यह केवल आपको मानसिक तौर पर बीमार करता है या कमजोर करता है।

       8. हमारा मनपसंद सांग (गाना ) हमारी किसी भावनात्मक घटना से जुड़ा होता है। जिसे सुनते ही हम अपने उसी अतीत में चले जाते है और दोबारा उस घटना लो याद करने लगते है। इसके अलावा हम जिस प्रकृति के होते है ज्यादातर उसी तरह के गाने सुनना या गाना पसंद करते है और हमेशा अपने भावनाओ को गाने के पात्रों के साथ जोड़कर देखते है या महसुस करते है।  

        9. यदि कोई  इंसान हद से ज्यादा बार अपने हाथो को धोता है या बार बार पैसो को गिनता है तो वह निश्चित ही किसी मानसिक बीमारी से  ग्रसित हो सकता है। क्योंकि एक सामान्य इंसान इस तरह की हरकते नही कर सकता।  

       10. कई इंसान ऐसे होते है की वे किसी खास तरह के लिबास या कपड़ों में अधिक आत्मविश्वासी दिखाई देते है। वे किसी साधारण लिबास में हमेशा खुद को सामान्य महसुस करते है किसी खास लिबास या अधिकतर नए कपड़ो में वो खुद को अच्छा मानते है।  

        11. एक  इंसान के जीवन में संगीत का बहुत महत्व होता है क्योंकि अधिकतर इंसान संगीत को अपने जीवन से जोड़कर देखते है या महसूस करते है। कोई गाना सुनकर आप तनाव में जा सकते  है या कोई गाना गाके आप अपने तनाव को कम  भी कर सकते है। यह उस गाने की भावनात्मक अभिव्यक्ति कैसी है उसपर निर्भर करता है।

         12. कुछ लोग ऐसे भी होते है जो हमेशा यह सोचते है की किसी बड़ी ख़ुशी के बाद बड़ा दुःख भी आता है यही सोचकर वे ज्यादा खुश नहीं होते क्योंकि उन्हें लगता है की शायद अगले ही पल उनके साथ कुछ बुरा हो सकता है। 

         13. यदि एक इंसान झूठ बोलता है तो वह अन्य लोगो द्वारा बोले गए झूठ को जल्दी ही पकड़ लेता है क्योंकि उसे इस बात का ज्ञान हो जाता है की एक इंसान किस किस परिस्थिति मे झूठ बोल सकता है।  

  14. जब  कोई व्यक्ति आपसे कोई बात छुपाता है या किसी बात को अपने मन में ही रखता है तब यदि हम उससे सम्बंधित बात पूछ ले तो वह हड़बड़ा जाता है। यह कोई अलग बात नहीं है प्रायः हर व्यक्ति अपने राज़ को खुलता देख के सकपका जाता है।  


   15. हमरा मनोविज्ञान कहता है की यदि रोते समय पहला आंसू हमारी बायीं आँख से निकले तो वह व्यक्ति अपने दुःख के कारण रो रहा होता है। इसके विपरीत यदि पहला आंसू दायी आंख से निकले तो वह प्रायः ख़ुशी के आंसू होते है।  

   16. एक इंसान की यह प्रवृति होती है की यदि उसमे आत्मविश्वास की कमी है तो वह दुसरो की ज्यादा आलोचना करता है क्योंकि वह व्यक्ति खुद किसी काम को करने में असफलता के भय से  असमर्थ रहता है तो इसलिए वह दुसरो को भी यही सोचकर उस काम को करने से रोकना चाहता है।  

    17. हावर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्यन्न के अनुसार जिन लोगो में ध्यान की कमी होती है प्रायः वे व्यक्ति  अन्य की तुलना में ज्यादा रचनात्मक होते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो व्यक्ति किसी काम में सही से ध्यान नहीं लगा पाते तो वे उस काम को पूरा करने के लिए अलग -अलग तरीके अपनाते है या प्रयोग करते है जिससे वे दूसरो की तुलना में अधिक क्रिएटिव बन जाते है।  

     18. यदि हम किसी भी निर्णय को अपनी भाषा में सोचते है तो वह ज्यादातर इमोशनल ही होता है और यदि आप दुसरो की भाषा में सोचते है तो प्रायः आपका निर्णय विवेकात्मक या रैशनल होता है।  क्योकि यदि आप दूसरे व्यक्ति की तरह सोचते है तो उसमे आपकी भावनाए बिच में नहीं आप सकती।  

     19.  एक  इंसान किसी  भी रिजेक्शन को एक शारीरिक चोट की तरह समझता है। क्योंकि हमारा दिमाग किसी भी नकारात्मक बात को हमारे भावनाओ के साथ जोड़कर देखता है। 

      20 . एक अध्यन्न में यह पाया गया है की इंसान के मानसिक घाव भरने में उतना ही समय लगता है जितना समय आपके शरीर के घावों को भरने में लगता है। जैसे की आपको कभी किसी सदमे से निकलने में कई दिन लग जाते है और समय के साथ साथ आप अपने सदमे से बहार आपने लगते है और पुराणी बात को भूलने लगते है। 

       21. आधे से ज्यादा लोग नकारातमक भावनाओ से बचने के लिए संगीत सुनना पसंद करते है। आपकी मुस्कराहट आपके तनाव को कम करती है। मुस्कुराने से हमारा दिमाग एंड्रोफिन नामक केमिकल उत्पन्न करता है जो तनाव को कम कर देता है।                                                                

       22. ज्यादा हास्यप्रद लोग अन्य व्यक्ति की तुलना में ज्यादा तनावग्रस्त होते है। ऐसे लोग अपना ज्यादा समय इंटरनेट का इस्तेमाल करते है। 

तो दोस्तों यह थे कुछ और इंसानो के बारे में रोचक तथ्य /



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ