THE EARTH DAY | पृथ्वी दिवस

THE EARTH DAY | पृथ्वी दिवस

The Earth Day ,22 April 2023

 पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है।

 पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का महत्व इस बात से पृथ्वी दिवस पर सभी पृथ्वी वासियो को यह प्राण लेना चाहिए की वह जितना हो सके हमारी धरती को साफ-स्वच्छ तथा हरी भरी बनाने में सहायता करेंगे। लेकिन ये केवल हमारी कल्पना मात्र है क्योंकि बहुत से लोगो को तो पृथ्वी दिवस के बारे में पता भी नहीं होगा। इस दिन को अमेरिका में वृक्ष दिवस के रूप में मनाया जाता है।   

happy earth day

 

 पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और इससे जु़ड़े अन्य कारक भी हैं। धरती को बचाने का आशय है इसकी रक्षा के लिए पहल करना। न तो इसे लेकर कभी सामाजिक जागरूकता दिखाई गई और न राजनीतिक स्तर पर कभी कोई ठोस पहल की गई। दरअसल पृथ्वी एक बहुत व्यापक शब्द है, इसमें जल, हरियाली, वन्यप्राणी, प्रदूषण और इससे जु़ड़े अन्य कारक भी शामिल हैं।  

the earth day

यह बात बिलकुल सत्य की हमारी धरती को सबसे अधिक नुकसान हम इंसानो ने ही पहुँचाया है। जगह जगह पर कूड़ा करकट डालकर ,पेड़ो तथा वनो को काटकर ,नदियों तथा  समुन्द्रो को दूषित करके ,ध्वनि प्रदुषण ,वायु प्रदुषण , जल प्रदुषण , और भूमि प्रदुषण करके हमने अपने पृथ्वी को तहस नहस कर दिया है। कुछ देशो ने आधुनिक हथियारों के नाम पर पृथ्वी की प्राकृतिक सम्पदाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है जैसे - परमाणु बम परीक्षण ,हाइड्रोजन बम परिक्षण ,इसी तरह अलग अलग प्रकार के आधुनिक लड़ाकू हथियारों का परीक्षण जिस भी जगह पे किया जाता है वह स्थान अपना प्राकृतिक सौन्दर्य खो देती है।

Importance of Earth Day - पृथ्वी दिवस  का महत्व 

इसीलिए हम 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस को धरती को बचाने का संकल्प लेते है। इसमें हमें अपनी पृथ्वी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए जो भी हमसे बन सके करना चाहिए। इसके लिए हम अधिक से अधिक पेड़ -पौधे लगा सकते है ,नदियों के पानी को साफ रख सकते है ,कूड़ा करकट को फैलने से रोक सकते है , जितना हो सके हमारे द्वारा फैलाए जाने वाले प्रदुषण को कम कर सकते है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ