रोहित सरदाना का जीवन परिचय | ROHIT SARDANA LIFE SUMMARY

रोहित सरदाना का जीवन परिचय | ROHIT SARDANA LIFE SUMMARY

रोहित सरदाना जीवन परिचय , रोहित सरदाना का करियर , रोहित सरदाना की मृत्यु एवं कारण, वेतन तथा उपलब्धि ,परिवार , शिक्षा , वेतन  ROHIT SARDANA BIOGRAPHY IN HINDI, 

मशहूर पत्रकार "रोहित सरदाना"

 हमारे देश के एक मशहूर  न्यूज चैनल "आज तक " के निडर , बेबाक तथा मशहूर एंकर श्री रोहित सरदाना जी का 30 अप्रैल को हृद्य गति रुकने से निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।  रोहित सरदाना एक बेहद सफल एवं बेहतरीन न्यूज़ एंकर थे, जिसके चलते इन्होने मीडिया इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बनाई हुई थी।  उनका 30 अप्रैल को नोएडा के मेट्रो हस्पताल में हार्ट अटैक आने के कारण दुखद निधन हो गया। वे अपनी बेबाकी तथा हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते थे। उनके तीखे सवालो का जवाब देना हर व्यक्ति के लिए बहुत कठिन होता था। तो चलिए आज हम इनके जीवन एवं उनकी उपलब्धियों की चर्चा करते है।


  रोहित सरदाना की जीवन परिचय ,परिवार तथा शिक्षा  

रोहित सरदाना   का जन्म 22 सितम्बर 1978 में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शहर एक हिन्दू परिवार में हुआ था।जबकि वर्तमान समय में वे अपने परिवार सहित दिल्ली में रहते थे।उनकी पत्नी "प्रमिला दीक्षित " भी एक पत्रकार है। तथा उनके छोटी छोटी दो बेटियां भी है जो दिल्ली में ही रहते है। वे एक मीडिल क्लास परिवार से संबंध रखते थे. 

रोहित सरदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुरुक्षेत्र में रहकर ही गीता निकेतन नाम के वहां के लोकल स्कूल से ही पूरी की. इसके बाद में वे अपने कॉलेज की पढ़ाई के लिए हिसार आ गए. यहाँ पर रोहित ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक एवं जनसंचार में परास्नातक की पढ़ाई करके डिग्री हासिल की। 

 रोहित सरदाना  के करियर की शुरुआत :-  

रोहित को बचपन से ही एक्टिंग एवं सिंगिंग का शौक था. लेकिन वे एक बहुत ही अच्छे एंकर थे. शुरुआत में उन्होंने अपने करियर के लिए प्रिंट मीडिया को चुना. हालांकि प्रिंट मीडिया का चुनाव करने के कुछ साल बाद उन्हें समझ आया कि वे इसके लिए नहीं बने हैं. तब उन्होंने टीवी एंकर बनने का सोचा और वे इसके लिए इंटरव्यू देने लगे. इसके बाद इनकी रेडियो स्टेशन में जॉब लग गई. वे इसमें  लगभग  डेढ़ से दो साल तक काम करते रहे. इसके बाद वे दिल्ली आ गए.दिल्ली आने के बाद उन्हें ईटीवी में इंटर्नशिप करने का मौका मिला. और उन्हें यहाँ जॉब का भी ऑफर मिल गया. शुरू में वे वीटी एडिटर के रूप में काम कर रहे थे, लेकिन फिर वे धीरे धीरे आगे बढ़ते चले गए और उन्होंने न्यूज़ प्रेसेंटेटर के रूप में खुद की पहचान बनानी शुरू कर दी. वे उन्होंने भारतीय न्यूज़ चैनल ‘ज़ी न्यूज़’ में एक बेहतरीन न्यूज़ एंकर एवं न्यूज़ प्रेसेंटेटर बन गए. इसमें रोहित का एक शो ‘ताल – ठोक के’ आया करता था, जोकि बहुत ही मशहूर हुआ था. सन 2018 से उन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आज तक के साथ काम करना शुरू कर दिया. यहाँ पर वे ‘दंगल’ नाम के टीवी शो को होस्ट किया करते थे  

रोहित सरदाना का वेतन तथा उपलब्धि 

रोहित सरदाना की मासिक वेतन की बात करें तो आपको बता दें कि रोहित का मासिक वेतन 1 से डेढ़ लाख रूपये तक था. एवं सालाना नेटवर्थ की बात करें तो यह लगभग 15 लाख रूपये थी। रोहित सरदाना को इनकी बढ़िया एंकरिंग के लिए बहुत से पुरस्कारों से नवाजा गया था। 

  1. सैन्सुई सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ प्रोग्राम अवार्ड,
  2. दिल्ली एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ एंकर अवार्ड,
  3. इनके द्वारा किये गए कार्य के लिए माधव ज्योति सम्मान,
  4. इसके अलावा गणेश विद्यार्थी अवार्ड आदि ये सभी पुरस्कार उन्होंने अपने करियर में प्राप्त किये।  रोहित सरदाना की मृत्यु एवं कारण  

रोहित सरदाना भी पुरे विश्व में चल रही कोरोना वायरस की महामारी का शिकार हो गए और उनकी  30 अप्रैल, 2021 को दुखद मृत्यु हो गई. इनकी मृत्यु नोएडा के  मेट्रो अस्पताल में सुबह 4 बजे हुई. रोहित कोरोना बीमारी के चलते आईसीयु में भर्ती थे। रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर से सारी मीडिया इंडस्ट्री शोक में डूब गई है. सभी ने अपना शोक ट्विटर के माध्यम से व्यक्त किया है. केवल मीडिया जगत के लोगों ने ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एवं मोदी सरकार के केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही और भी कई बड़े राज नेताओं ने रोहित की मृत्यु के लिए शोक प्रकट किया है। 

रोहित सरदाना एक बहुत ही निष्पक्ष ,सच्चे तथा एक राष्ट्रवादी पत्रकार थे। हम उनकी इस असमय  मृत्यु पर दिल से शोक प्रकट करते है तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते है।    


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ