How can we save Environment in hindi | पर्यावरण का कैसे बचाएं

How can we save Environment in hindi | पर्यावरण का कैसे बचाएं

पर्यावरण का अर्थ ,  पर्यावरण का महत्व ,  विश्व पर्यावरण दिवस , पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ उपाय , पर्यावरण का कैसे बचाएं 

 पर्यावरण क्या है 

 पर्यावरण से आशय उन सभी जैविक तथा अजैवीक वस्तुओ से है जो हमारे चारो तरफ व्याप्त है। हमारे चारो और जो भी प्राकृतिक तथा अप्राकृतिक चीजे है वे सभी मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करती है। पर्यावरण के मुख्य दो घटक  होते है जो मिलकर इसका निर्माण करते है ,वे है जैविक घटक तथा अजैविक घटक। पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से सभी तरह के छोटे बड़े जीव जैसे , कीड़े-मकोड़े,पशु-पक्षी , सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे सम्मिलित  हैं और इसके साथ ही उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएँ और प्रक्रियाएँ भी। अजैविक संघटकों में जीवनरहित तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ आती हैं, जैसे: चट्टानें, पर्वत, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि।

पर्यावरण का महत्व 

प्रकृति ने हमें जो पर्यावरण प्रदान किया है वह हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पर्यावरण का शुद्ध होना केवल हमारे  लिए ही नहीं अपितु सभी जीव जन्तुओ के लिए भी परम आवश्यक होता है। पर्यावरण के अभाव में किसी भी जल,थल या वायु के जीवो का जिन्दा रह पाना असंभव होता है। यदि हमारा पर्यावरण दूषित हो जाए  तो मानव जाति के साथ-साथ समस्त जीवों के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है। उस खतरे से सचेत रहने की नितांत आवश्यकता है जो तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इसको अपना व्यक्तिगत धर्म समझ कर पर्यावरण को अपने भविष्य के लिए सुरक्षा प्रदान करे। आने वाले कल में उन समस्याओं का सामना हमारी अपनी ही संतानों को करना पड़ेगा। हमारा पर्यावरण दूषित हो जाता है तो प्रकृति का जैविक संतुलन भी बिगड़ जाता है। ज्ञात-अज्ञात फसलों के रोग, जीव व मानव को अपनी चपेट में लेकर जन व धन दोनों को हानि पहुंचाते हैं।आजकल विश्व में हर क्षेत्र में बढ़ता प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के रूप में प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनता है। और जब प्रकृति अपना क्रोध जाहिर करती है तो हर उन्नत से उन्नत तकनीक भी काम नहीं आती। यदि हमें इस धरती पर लम्बे समय तक निवास करना है तो हमें अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। 

विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण को बचाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5  जून को मनाया जाता है। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है। इस दिन पर्यावरण को बचाने के लिए इंसान अधिक से अधिक वृक्ष तथा पेड़-पौधे लगाने का संकप्ल लेता है। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अपने आस पास के प्राकृतिक सम्पदाओं को ह्रास होने से बचाना चाहिए। क्योंकि हमारे पर्यावरण का मुख्य सम्बन्ध प्रकृति से होता है।पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें कुछ आवश्यक कदम उठाने चाहिए 

 पर्यावरण को बचाने के लिए कुछ उपाय 

1.  पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सबसे पहला कार्य जो हम बहुत ही आसानी के साथ कर सकते है वह है अधिक से अधिक पेड़ -पौधे लगाना। क्योंकि पेड़-पौधे हमारे आस  पास के वायुमंडल को शुद्ध रखते है। इसके साथ ही पेड़-पौधे हमारे आस पास के जगहों पर तापमान को भी नियंत्रित रखते है।  

2.  प्रकृति के द्वारा हमें प्रदान किया गया एक ऐसा तत्व  "जल " जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। इसलिए हमें अपने पानी के स्त्रोत जैसे नदियों ,तालाबों ,कुओ और समुन्द्र के पानी को प्रदूषित नहीं करना चाहिए। क्योंकि जल केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि सभी जीव-जन्तुओ के लिए बहुत आवश्यक होता है।  

3. हमसे जितना हो सके उतना  हमें प्लास्टिक की चीजों का कम से कम उपयोग  करना चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक एक ऐसा कृत्रिम पदार्थ जो कई वर्षो तक नष्ट नहीं   होता। तथा हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है।  

4. पिने के पानी का हमेशा सदुपयोग करना चाहिए। क्योंकि पिने लायक स्वच्छ पानी बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध है। अतः इसे सोच समझकर तथा जरुरत के हिसाब से ही उपयोग में लाये। 

5. हमें ईंधन पर चलने वाले वाहनों का उपयोग कम से कम करना चाहिए क्योंकि ये वहां अत्यधिक जहरीला धुआं उत्पन्न करते है जोकि हमारे पर्यावरण में वायु प्रदुषण का बढ़ाता है। अतः हमें अधिकतर साईकिल जैसे वाहनों का उपयोग हमेशा अधिक करना चाहिए।  

6. कृषि में जहरीले केमिकल  से निर्मित उर्वरको तथा कीटनाशको के स्थान पर हमें प्राकृतिक साधनो से बानी कम्पोस्ट खाद का ही प्रयोग करना चाहिए।

7. हमें कागज तथा गत्ते का उपयोग कम से कम करना चाहिए ताकि उनके नाम पर होने वाली पेड़ो की कटाई को रोका जा सके। तथा हरे भरे जंगलो को मरुस्थल होने से बचाया जा सके। क्योंकि पहले ही इंसान अपने इंसानी बस्तिया बसाने के लिए कई वनो को काट चूका है। 

अतः पर्यावरण हमारे लिए जीवन के लिए बहुत आवश्यक है इसलिए हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। 

जीवन की आवश्यकताएं

जीवन की आधुनिकता

मानव जीवन की महत्ता

 

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ